Ghatshila By-Election: JMM ने निर्वाचन आयोग को सौंपी 40 स्टार प्रचारकों की सूची, जानें सभी के नाम

Friday, Oct 17, 2025-11:54 AM (IST)

Ghatshila By-Election: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बुधवार को पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश चंद्र सोरेन को घाटशिला विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को इस सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। दोनों के बीच सीधी टक्कर है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभालेंगे प्रचार की कमान
वहीं, घाटशिला उप चुनाव के लिए झामुमो ने निर्वाचन आयोग को 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है। उसमें बताया गया है कि मुख्यमंत्री व झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे। इसके अलावा स्टार प्रचारकों में प्रो स्टीफन मरांडी, सरफराज अहमद, बैद्यनाथ राम, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, विनोद कुमार पांडेय, फागू बेसरा, दीपक बिरुआ, सुप्रियो भट्टाचार्य, कल्पना मुर्मू सोरेन, मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन, जोबा मांझी, योगेंद्र प्रसाद, अभिषेक प्रसाद पिंटू, हेमलाल मुर्मू, सुदिव्य कुमार सोनू, विजय हांसदा, डॉ महुआ माजी, हफीजुल हसन, विकास मुंडा, डॉ लुईस मरांडी, अंजली सोरेन, समीर मोहंती, मंगल कालिंदी, संजीव सरदार, भूषण तिर्की, निरल पूर्ति, दशरथ गगराई, सुखराम उरांव, मो ताजुद्दीन राजा, उमाकांत रजक, आलोक सोरेन, जगत माझी, राम सूर्या मुंडा, कुणाल षाडंगी, रामलाल मुंडा, लक्ष्मण टुडू और बारी मुर्मू शामिल हैं। ये सभी मिलकर घाटशिला में सभाएं करेंगे।

बता दें कि घाटशिला झामुमो का पारंपरिक गढ़ रहा है, जहां 2019 और 2024 में रामदास की जीत ने पार्टी को मजबूत बनाया। ये भी बता दें कि घाटशिला उपचुनाव मतदान 11 नवंबर को होगा जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस निर्वाचन क्षेत्र में 2.56 लाख मतदाता हैं, जिनमें 1.31 लाख महिला मतदाता हैं। एक अधिकारी ने बताया कि कुल 231 स्थानों पर 300 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static