गुरु नंद किशोर प्रसाद सिंह के निधन पर भावुक हुए सीएम नीतीश, बोले – व्यक्तिगत क्षति हुई
Monday, Mar 17, 2025-01:13 PM (IST)

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शिक्षक नंद किशोर प्रसाद सिंह के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री गणेश हाई स्कूल, बख्तियारपुर में वे उनके विज्ञान विषय के शिक्षक थे। वे अनुशासनप्रिय और सहज स्वभाव के व्यक्ति थे, जिन्होंने हमेशा छात्रों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि नंद किशोर प्रसाद सिंह पिछले दो वर्षों से बीमार थे और कुछ दिन पूर्व वे समस्तीपुर के कमला गांव जाकर उनसे मिले थे। उनके निधन को शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति बताते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।