CM हेमंत ने मोरहाबादी मैदान में किया झंडोत्तोलन, कहा- इरादे नेक हो तो दुनिया की कोई भी ताकत झुका नहीं सकती

Thursday, Aug 15, 2024-10:46 AM (IST)

रांची: आज देश 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोराबादी मैदान में झंडोत्तोलन किया। इस दौरान राज्य के कई विधायक व आला अधिकारी भी मौजूद थे। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत ने परेड का निरीक्षण किया। झंडोत्तोलन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे।

PunjabKesari

सीएम हेमंत ने राज्य की जनता को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा किये गए कार्यों व आगामी दिनों में जनता के लिए लाए जा रहे लाभकारी योजनाओं, नियुक्तियों आदि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहादत के बाद आजादी के महत्व का जिक्र किया। हेमंत सोरेन ने झारखंड के उन नायकों को भी याद किया जिन्होंने अपना सब कुछ आजादी की लड़ाई के लिए झोंक दिया।

PunjabKesari

हेमंत सोरेन ने इस मंच से सरकार की उपलब्धियां और विकास के रास्ते पर आई परेशानियों का भी जिक्र किया। हेमंत सोरेन ने कोरोना के साथ- साथ उन विरोधी ताकतों का भी जिक्र किया जिसकी वजह से बाधा आई। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अगर इरादे नेक हो तो दुनिया की कोई भी ताकत झुका नहीं सकती है। गरीब और असहाय अब खुद को मजबूत महसूस करता है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए रांची जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। शहर में सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रखा गया है। इससे पहले कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सघन जांच के बाद लोगों को प्रवेश दिया गया। वहीं, सुरक्षा को देखते हुए 2 दिन पहले से ही देर रात तक पूरे जिले में होटलों की तलाशी ली जा रही थी। इसके अलावा वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा था। सभी थाना क्षेत्रों में विशेष चौकसी का आदेश थाना प्रभारियों को दिया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static