Bihar Lok Sabha Elections: भागलपुर सीट पर JDU के अजय मंडल और कांग्रेस के अजीत शर्मा के बीच कांटे की टक्कर

4/26/2024 8:58:15 AM

Bihar Lok Sabha Elections: बिहार में दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए 5 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर व बांका सीटों पर वोटिंग है। वहीं, भागलपुर लोकसभा सीट की बात करें तो इस सीट पर कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं।

अजय मंडल और अजीत शर्मा के बीच भिड़ंत
जदयू ने अपने मौजूदा सांसद अजय मंडल को मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने अजीत शर्मा को मौका दिया है। इसके अलावा उम्मीदवार छोटे लाल कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार सिंह, उमेश प्रसाद यादव, दीपक कुमार, हरेराम यादव, ओमप्रकाश पोद्दार, पूनम सिंह, दयाराम मंडल और रमेश टुडू बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर अजय मंडल और अजीत शर्मा के बीच भिड़ंत है। शर्मा अजय मंडल को कड़ी टक्कर दे रहे हैं, लेकिन एनडीए भागलपुर में पूरा जोर लगाए हुए है। वहीं, भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या  23 लाख 19 हजार 223 हैं। इसमें पुरुषों की संख्या 12 लाख पांच हजार 64, महिलाओं की संख्या 11 लाख 14 हजार 37 और अन्य की संख्या 132 है।

PunjabKesari

1957 में पहली बार इस सीट पर हुआ था चुनाव
बता दें कि भागलपुर सीट पर 1957 में पर पहली बार हुए चुनाव में कांग्रेस के बनारसी प्रसाद झुनझुनवाला जीते। उसके बाद हुए लगातार तीन चुनावों में कांग्रेस के भागवत झा आजाद जीते। लेकिन आपातकाल के बाद कांग्रेस इस सीट को बचाने में कामयाब नहीं हो सकी और 1977 में जनता पार्टी के रामजी सिंह चुनाव जीते। हालांकि, 1980 और 1984 में यह सीट फिर से कांग्रेस के खाते में गई लेकिन 1984 के बाद इस सीट पर आज तक कांग्रेस वापसी नहीं कर पाई है। 1989 से 1996 तक हुए तीन चुनावों में जनता दल को सफलता मिली और चुनचुन प्रसाद यादव लगातार तीन बार सांसद चुने गए। साल 1998 में बीजेपी को इस सीट पर पहली बार जीत मिली और प्रभाष चंद्र तिवारी चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। लेकिन 1999 में हुए चुनाव में माकपा के सुबोध राय ने भाजपा से यह सीट छीन ली।

भागलपुर लोकसभा के अंतर्गत आती हैं विधानसभा की 6 सीटें
2004 में यह सीट सुशील कुमार मोदी ने बीजेपी को वापस दिलाई। उसके बाद 2006 और 2009 में इस सीट से बीजेपी के सैयद शाहनवाज हुसैन सांसद बने। हालांकि 2014 के चुनाव में मोदी लहर के बावजूद बीजेपी इस सीट को नहीं बचा पाई और राजद के शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल चुनाव जीतने में सफल हुए। 2019 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट अजय कुमार मंडल को जीत मिली थी। भागलपुर लोकसभा के अंतर्गत विधानसभा की 6 सीटें आती हैं जिनमें बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती(अ०जा०), कहलगांव, भागलपुर और नाथनगर शामिल हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट अजय कुमार मंडल ने जीत हासिल की थी। अजय कुमार मंडल ने 6 लाख 18 हजार 254 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने 3 लाख 40 हजार 624 वोट लाकर दूसरा स्थान हासिल किया तो 31 हजार 567 वोट के साथ नोटा तीसरे नंबर पर रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static