Islampur Assembly Seat: इस्लामपुर विधानसभा सीट पर चिराग पासवान बिगाड़ेंगे RJD का खेल।। Bihar Election 2025

Wednesday, Jul 16, 2025-04:11 PM (IST)

Islampur Assembly Seat: इस्लामपुर विधानसभा सीट नालंदा लोकसभा के तहत आता है.....1951 में ही इस्लामपुर विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में इस्लामपुर सीट से कांग्रेसr कैंडिडेट चौधरी मोहम्मद अफाक ने जीत हासिल की थी। बीच में हुए चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट शिवशरण प्रसाद शर्मा ने यहां से जीत हासिल की थी। वहीं 1962 के चुनाव में स्वतंत्र पार्टी के कैंडिडेट श्याम सुंदर प्रसाद ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1967 में कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट एस एस प्रसाद ने इस्लामपुर में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। 1969 में यहां से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट रामशरण प्रसाद सिंह ने इस्लामपुर में विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 1972 के चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट रामशरण प्रसाद सिंह ने एक बार फिर से जनता का भरोसा हासिल किया था। वहीं 1977 में सीपीआई के कैंडिडेट कृष्णा बल्लभ प्रसाद सिंह ने इस्लामपुर में सभी विरोधियों को हरा दिया था। 1980 के चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट पंकज कुमार सिन्हा ने यहां जीत हासिल की थी। 1985 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट रामस्वरूप प्रसाद ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था।

PunjabKesari

वहीं, 1990 और 1995 के विधानसभा चुनाव में लगातार दो बार सीपीआई कैंडिडेट कृष्णा बल्लभ प्रसाद ने जीत हासिल किया था। 2000 के चुनाव में इस्लामपुर सीट समता पार्टी के कैंडिडेट रामस्वरूप प्रसाद ने सभी विरोधियों को करारी शिकस्त दे दिया था। वहीं 2005 के चुनाव में जेडीयू की टिकट पर प्रतिमा सिन्हा ने जीत हासिल कर लिया था....2010 के चुनाव में जेडीयू के ही टिकट पर राजीव रंजन ने विरोधियों को करारी शिकस्त दे दिया था। वहीं 2015 के चुनाव में भी जेडीयू के कैंडिडेट चंद्रसेन प्रसाद ने जनता का समर्थन हासिल करने में कामयाबी हासिल की थी, लेकिन 2020 के चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट राकेश कुमार रोशन ने बाजी पलट दिया था।

Islampur Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

2020 के चुनाव में इस्लामपुर सीट पर आरजेडी कैंडिडेट राकेश कुमार रोशन ने जीत हासिल की थी। राकेश कुमार रौशन को 68 हजार 88 वोट मिला था तो जेडीयू कैंडिडेट चंद्रसेन प्रसाद 64 हजार तीन सौ 90 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से राकेश कुमार रौशन ने चंद्रसेन प्रसाद को  तीन हजार छह सौ 98 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट नरेश प्रसाद सिंह 8 हजार पांच सौ 97 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Islampur Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में इस्लामपुर सीट से जेडीयू उम्मीदवार चंद्रसेन प्रसाद ने जीत हासिल किया था। चंद्रसेन प्रसाद को 66 हजार पांच सौ 87 वोट मिला था तो बीजेपी कैंडिडेट बीरेंद्र गोप को 43 हजार नौ सौ 85 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रवि चंद्रसेन प्रसाद ने बीरेंद्र गोप को 22 हजार छह सौ दो वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट धर्मेंद्र कुमार, 4 हजार आठ सौ 98 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Islampur Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में इस्लामपुर सीट से जेडीयू उम्मीदवार राजीव रंजन ने जीत हासिल किया था। राजीव रंजन को 56 हजार तीन सौ 32 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट वीरेंद्र गोप ने 32 हजार पांच सौ 24 वोट हासिल किया था। इस तरह से राजीव रंजन ने बीरेंद्र गोप को 23 हजार आठ सौ आठ वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई कैंडिडेट राकेश कुमार रौशन, 8 हजार तीन सौ 69 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Islampur Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में इस्लामपुर सीट से जेडीयू कैंडिडेट रामस्वरूप प्रसाद ने जीत हासिल किया था। रामस्वरूप प्रसाद को 46 हजार पांच सौ दस वोट मिला था तो सीपीआई कैंडिडेट राकेश कुमार रौशन को  27 हजार चार सौ 12 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रामस्वरूप प्रसाद ने राकेश कुमार रौशन को 19 हजार 98 वोट से हरा दिया था। वहीं एनसीपी कैंडिडेट कौशलेंद्र कुमार, 5 हजार पांच सौ 17 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

इस्लामपुर विधानसभा सीट पर चुनावों में यादव और कुर्मी अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा पासवान,कोइरी और मुस्लिम वोटरों की संख्या भी अच्छी खासी है। पिछली बार आरजेडी कैंडिडेट की जीत में लोजपा उम्मीदवार को मिले वोट का अहम योगदान था। अगर ये वोट जेडीयू की तरफ ट्रांसफर हो जाए तो इस्लामपुर सीट पर फिर से तीर चल सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static