Manihari Assembly Seat: कांग्रेस के हाथ से कहीं फिसल न जाए मनिहारी विधानसभा सीट।। Bihar Election 2025

Friday, Jul 11, 2025-04:13 PM (IST)

Manihari Assembly Seat: बिहार का मनिहारी विधानसभा सीट कटिहार लोकसभा के तहत आता है......वर्तमान में मनिहारी सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। 1957 में मनिहारी सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट पार्बती देवी ने जीत हासिल की थी। 1962,1967 और 1969 में मनिहारी सीट से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट युवराज ने लगातार तीन बार चुनाव में जीत दर्ज की थी। 1972 में एसओपी की टिकट पर युवराज ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा था। वहीं 1977 और 1980 में मोतिहारी में जनता पार्टी के कैंडिडेट राम सिपाही यादव ने चुनाव में जीत दर्ज की थी। 1985 में कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट मोहम्मद मुबारक हुसैन ने मनिहारी में विरोधियों को मात दे दिया था। 1990 में मनिहारी में हुए विधानसभा चुनाव में जनता दल के टिकट पर विश्वनाथ सिंह ने जीत हासिल की थी तो 1995 में कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट मुबारक हुसैन ने मनिहारी सीट पर विरोधियों को मात दे दिया था। 2000 में जेडीयू कैंडिडेट विश्वनाथ सिंह ने मनिहारी सीट पर जीत का परचम लहराया था। 2005 में हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विश्वनाथ सिंह ने मनिहारी के चुनाव में जीत हासिल की थी। 2010 में मनिहारी सीट पर जेडीयू की टिकट पर मनोहर प्रसाद सिंह ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। वहीं 2015 और 2020 में कांग्रेस पार्टी की टिकट पर मनोहर प्रसाद सिंह ने एक बार फिर मनिहारी सीट पर जीत हासिल किया था। 

PunjabKesari

Manihari Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में मनिहारी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मनोहर प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की थी। मनोहर प्रसाद सिंह 83 हजार 32 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो जेडीयू कैंडिडेट शंभु कुमार सनी 61 हजार आठ सौ 23 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं एलजेपी उम्मीदवार अनिल कुमार उरांव 20 हजार चार सौ 41 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Manihari Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में मनिहारी सीट से कांग्रेस की टिकट पर मनोहर प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की थी। मनोहर प्रसाद सिंह ने चुनाव में 61 हजार सात सौ चार वोट हासिल किया था तो एलजेपी कैंडिडेट अनिल कुमार उरांव को 48 हजार 24 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से मनोहर प्रसाद सिंह ने अनिल कुमार उरांव को 13 हजार छह सौ 80 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एनसीपी कैंडिडेट गीता किस्कू, 7 हजार 9 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं थी।

PunjabKesari

Manihari Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2010 के विधानसभा चुनाव में मनिहारी सीट से जेडीयू की टिकट पर मनोहर प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की थी। मनोहर प्रसाद सिंह ने चुनाव में 44 हजार नौ सौ 38 वोट हासिल किया था तो एनसीपी की कैंडिडेट गीता किस्कू ने 40 हजार सात सौ 73 वोट हासिल किया था। इस तरह से मनोहर प्रसाद सिंह ने गीता किस्कू को 4 हजार एक सौ 65 वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट चंपई किस्कू ने 18 हजार चार सौ 66 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 

PunjabKesari

Manihari Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में मनिहारी सीट से कांग्रेस की टिकट पर मुबारक हुसैन ने जीत हासिल की थी। मुबारक हुसैन ने चुनाव में 27 हजारा आठ सौ 22 वोट हासिल किया था तो जेडीयू कैंडिडेट विश्वनाथ सिंह को 26 हजार पांच सौ 38 वोट मिला था। इस तरह से मुबारक हुसैन ने विश्वनाथ सिंह को एक हजार दो सौ 84 वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट सगीर अहमद, 12 हजार दो सौ 62 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

पिछली बार जेडीयू और लोजपा का वोट बंटने से कांग्रेस उम्मीदवार मनोहर प्रसाद सिंह को जीत मिली थी। अगर इस बार जेडीयू और लोजपा का वोट एक साथ एनडीए उम्मीदवार को मिला तो कांग्रेस कैंडिडेट को मनिहारी में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static