Jharkhand News... रांची के सरकारी पोल्ट्री फार्म में फैला बर्ड फ्लू, 2196 पक्षियों को मारा गया

4/25/2024 8:55:49 AM

रांचीः झारखंड सरकार ने राज्य की राजधानी के एक सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद इसे लेकर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि क्षेत्रीय पोल्ट्री फार्म में 1,745 मुर्गियों सहित 2,196 पक्षियों को मारा गया है। उन्होंने कहा कि 1,697 अंडों को भी नष्ट किया गया है। वहीं अधिकारी ने बताया कि नमूनों में एवियन इन्फ्लूएंजा एच5एन1 की पुष्टि हुई है। यह एक प्रकार का विषाणु है, जिससे पक्षी बीमार होकर मरने लगते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static