Bettiah Assembly Seat: बेतिया विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020
Sunday, Sep 06, 2020-06:19 PM (IST)
पश्चिम चंपारणः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक बेतिया विधानसभा सीट है। पश्चिम चंपारण (West Champaran) जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र पश्चिम चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
बता दें कि इससे पहले यह सीट बेतिया लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता था। यह सीट तो 1951 से ही अस्तित्व में है लेकिन समय-समय पर परिसीमण के बाद इसकी सीमाएं परिवर्तित होती रहीं है। 1951 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए और कांग्रेस के प्रजापति मिश्रा विधायक चुने गए, हालांकि सालभर बाद ही 1952 में इस सीट पर उपचुनाव हुए और कांग्रेस की ही केतकी देवी विधायक चुनी गईं। साल 1957 में इस सीट से जय नारायण प्रसाद और जगन्नाथ प्रसाद स्वतंत्र दोनों ही कांग्रेस (Congress) की टिकट पर विधायक चुने गए। आपको बता दें कि 1957 के चुनाव में कुछ सीटों पर दो विधायक चुने गए थे। 1962 में भी कांग्रेस के जय नारायण प्रसाद एक बार फिर से विधायक चुने गए। 1967 में निर्दलीय एचपी शाही विधायक बने। 1969, 1972 और 1977 में इस सीट पर कांग्रेस (Congress) का कब्जा रहा।
1969 में गौरीशंकर पांडेय, 1972 में कृष्ण मोहन पांडेय और 1977 में फिर से गौरी शंकर पांडेय विधायक (MLA) चुने गए। इसके बाद 1980 में गौरी शंकर पांडेय एक बार फिर से विधायक चुने गए लेकिन इस बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंदिरा) की टिकट पर वो चुनावी मैदान में थे। 1985 में भी गौरी शंकर पांडेय ही विधायक (MLA) चुने गए और इस बार कांग्रेस (Congress) की टिकट पर चुनावी मैदान में थे।1990 में यह सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई और मदन प्रसाद जायसवाल विधायक (MLA) चुने गए। 1995 में यह सीट बीजेपी के हाथ से निकल गई और जनता दल के बीरवल यादव विधायक (MLA) बने। इसके बाद 2000, 2005 के फरवरी, 2005 के नवंबर और 2010 में इस सीट पर लगातार चार बार बीजेपी (BJP) की रेणु देवी विधायक (MLA) चुनी गईं। 2015 में इस सीट पर कई चुनावों के बाद एक बार फिर से कांग्रेस (Congress) की जीत हुई और मदन मोहन तिवारी विधायक (MLA) चुने गए।
2015 बेतिया विधानसभा चुनाव के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की रेणु देवी को 2 हजार 320 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। मदन मोहन तिवारी को कुल 66 हजार 786 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहीं रेणु देवी को कुल 64 हजार 466 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय समीर हसन को मात्र 2 हजार 851 वोट मिले थे।
2010 बेतिया विधानसभा चुनाव के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) की रेणु देवी ने निर्दलीय अनिल कुमार झा को 28 हजार 789 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुनी गईं। रेणु देवी को कुल 42 हजार 10 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे अनिल कुमार झा को कुल 13 हजार 221 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस (Congress के मदन मोहन तिवारी को कुल 12 हजार 499 वोट मिले थे।
2005 बेतिया विधानसभा चुनाव के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) परिणामों पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) की रेणु देवी ने कांग्रेस के मो. शमीम अख्तर को 16 हजार 466 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुनी गईं। रेणु देवी को कुल 55 हजार 184 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे मो. शमीम अख्तर को कुल 38 हजार 718 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बसपा (BSP) के शंभू प्रसाद गुप्ता को कुल 7 हजार 824 वोट मिले थे।