Jehanabad News: प्रेम विवाह से नाराज भाई ने उजाड़ा बहन का सुहाग...चलती कार में बहनोई को मारी गोली

Wednesday, Jun 14, 2023-02:51 PM (IST)

जहानाबादः बिहार के जहानाबाद जिले में एक लड़की को अंतरजातीय विवाह करना भारी पड़ गया। दरअसल, बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज भाई ने मंगलवार को चलती कार में अपने ही बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने अपनी बहन को भी मारने की कोशिश की।

प्रेमी युगल ने 2018 में की थी कोर्ट मैरिज 
जानकारी के मुताबिक, घटना पटना के मसौढ़ी मेहंदीपुर गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि नगर थाने के लालसे बीघा गांव निवासी अरुण कुमार को आरा जिले के कृष्णागढ़ थाना के सरैया बाजार निवासी पूजा कुमारी से नौकरी के दौरान प्यार हो गया था। इसके बाद प्रेमी युगल ने 2018 में कोर्ट मैरिज की थी। दोनों ने अंतरजातीय शादी किया, जिससे उनका परिवार नाराज चल रहा था। वहीं, मंगलवार को अरुण कुमार अपनी पत्नी कविता कुमारी और अपने परिवार के साथ पटना जा रहा था। इसी बीच कविता का भाई उसका पीछा करते हुए मसौढ़ी के पास मेहंदीपुर के पास गाड़ी रुकवा कर परिजनों के साथ गाली-गलौज करने लगा और अपने बहनोई के माथे पर गोली मार दी।

जांच में जुटी पुलिस
इधर, गोलीबारी की आवाज सुनकर जबतक आस-पास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। इस घटना में  बहनोई  गंभीर रुप से घायल हो गया है। घायल को सदर अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। इस घटना से पीड़िता काफी सदमें में है। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद जहानाबाद टाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के बाद मौके पर मौजूद पत्नी का बयान दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static