Aaj ka Mausam: बिहार में आज घने कोहरे का अलर्ट, अगले 3 दिन के लिए भी मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी; रहें सावधान
Monday, Jan 19, 2026-10:07 AM (IST)
Aaj ka Mausam Bihar: बिहार में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में घने कोहरे और शीत लहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। राज्य कई जिलों में सुबह के समय (Aaj ka Mausam) घना कोहरा छाने की आशंका जताई गई है, जिससे लोगों को ठंड का एहसास और अधिक होगा। विशेषकर सुबह के समय सड़कों पर द्दश्यता कम रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। लोगों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सलाह दी जा रही है।
इन जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज कई जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में औरंगाबाद, गयाजी, अरवल, जहानाबाद, नालंदा,बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, कैमूर, रोहतास, नालंदा, नवादा और शेखपुरा शामिल है। आगामी दो से तीन दिनों के दौरान (Weather in Bihar for next 3 days) राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। सुबह और देर रात ठंड ज्यादा महसूस की जाएगी। दोपहर में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिलेगी।
राजगीर रहा सबसे ठंडा
बिहार में पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा राजगीर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भागलपुर के सबौर में 5.5 डिग्री जबकि शेखपुरा में 6.2 डिग्री सेल्सियस तो सीवान के जीरोदेई में 7.1 डिग्री और रोहतास के डेहरी में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि 21 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और शीतलहर को देखते हुए सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

