बिहार के इस जिले में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडोफोड़, हथियार के साथ तीन कारीगर गिरफ्तार

Friday, Feb 20, 2026-10:59 AM (IST)

Munger News: मुंगेर पुलिस ने गुरुवार को रामनगर थाना क्षेत्र के बनरघट्टा पहाड़ी पर छापेमारी कर तीन मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करने के साथ तीन शस्त्र कारीगरों को गिरफ्तार किया है। 

प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर, मुंगेर) राकेश रंजन कुमार और नया रामनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में नया रामनगर थाना क्षेत्र के बनरघट्टा पहाड़ी पर छापेमारी कर पुलिस ने तीन मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया और साथ में दो अर्ध निर्मित देसी पिस्टल, तीन तीन पिस्टल मैगजीन, एक मैगजीन, एक हैंड ड्रिल मशीन, 23 छोटा बड़ा रेती, दो हेक्सा ब्लेड फ्रेम, 06 पिस्टल का कच्चा बॉडी, एक मोबाइल और 06 पिस्टल का कच्चा बैरल बरामद किया है। 

प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने अवैध फैक्ट्री से शाहबाज आलम उर्फ बिल्ला, मोहम्मद तारिख अनवर उर्फ चुन्ना तथा मोहम्मद मेहताब को आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में विशेष जानकारी के लिए गिरफ्तार तीनों शस्त्र कारीगरों से सघन पूछताछ कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static