"कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत", इरफान अंसारी बोले- कांग्रेस को हर स्तर पर मजबूत बनाना है

Saturday, Mar 15, 2025-06:05 PM (IST)

रांची: झारखंड में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के होली मिलन समारोह में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एवं धनबाद कांग्रेस प्रभारी डॉ. इरफान अंसारी का भव्य स्वागत किया गया। मंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोश और उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया। पूरे आयोजन स्थल को रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल और फूलों से सजाया गया था, जहां मंत्री पर पुष्प वर्षा कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस शुभ अवसर पर मंत्री डॉ. अंसारी ने सभी को होली की हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द्र और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। हमें समाज में अमन-चैन बनाए रखते हुए सभी समुदायों को साथ लेकर चलना है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि 'कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होते हैं और सभी को मिलकर कांग्रेस को हर स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना है। मंत्री ने समारोह में लंबे समय तक रुक कर कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इस ऐतिहासिक होली मिलन समारोह में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। समारोह में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग भी शामिल हुए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static