Women's Day: Ranchi रेल मंडल ने चलाई Women स्पेशल ट्रेन, महिलाओं को टिकट और ट्रेन चलाने की मिली जिम्मेदारी

3/9/2024 10:53:30 AM

Ranchi: महिला दिवस के अवसर पर झारखंड के रांची रेल मंडल ने महिला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया। यह ट्रेन रांची से लोहरदगा होते हुए टोरी तक गई। इस ट्रेन का परिचालन महिला कर्मचारियों ने किया। इस ट्रेन में तैनात टीटी, गार्ड, ड्राइवर और सुरक्षा के लिए आरपीएफ सभी महिला थीं।

PunjabKesari

इतना ही नहीं टिकट बुकिंग तक महिला रेल कर्मियों ने किया। बड़ी और पूरी जिम्मेवारी संभालते हुए महिला कर्मी फक्र का अनुभव कर रही हैं। महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने कहा कि महिला यात्रियों की सुरक्षा और उनके सम्मान को लेकर रेलवे सजग है। रांची रेल मण्डल के अनेक बड़ी जिम्मेवारियों को महिलाकर्मी बखूबी निभा रही हैं।

PunjabKesari

रांची रेल मंडल के डीसीएम निशांत कुमार ने बताया कि आज पूरी ट्रेन महिलाओं को सौंप दी गई है। रांची से टोरी जाने वाले हजारों यात्रियों की सुरक्षा आज महिलाओं के जिम्मे है। उन्होंने कहा कि रांची रेल मंडल द्वारा की गयी इस पहल से यह संदेश दिया जा रहा है कि आज महिलाएं कोई भी काम करने में सक्षम हैं। आज भी समाज के लोग महिलाओं को कमजोर और अबला समझते हैं। रांची रेल मंडल का उन लोगों को संदेश है कि वे अपनी सोच बदलें और समाज में महिलाओं को बराबरी की नजर से देखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static