एक बार फिर Hockey के खुमार में डूबेगी Ranchi, 30 अप्रैल से 9 मई तक राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग का हो रहा आयोजन

4/25/2024 6:12:36 PM

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची की धरती पर एक बार फिर हॉकी का खुमार देखने को मिलेगा। 30 अप्रैल से 9 मई तक रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में नेशनल वूमेन हॉकी लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस लीग में झारखंड, उड़ीसा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मिजोरम और बंगाल सहित देशभर की 8 टीमें हिस्सा लेगी।

राष्ट्रीय हॉकी एसोसिएशन के महासचिव भोला सिंह ने बताया कि यह टूर्नामेंट हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड के संयुक्त प्रयास से कराया जा रहा है। यह टूर्नामेंट देश में पहली बार हो रहा है। इसका उद्देश्य टूर्नामेंट के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का चयन कर हॉकी की सैंकेड टीम खड़ी करना है। उन्होंने बताया कि आज नेशनल टीम में हॉकी खिलाड़ियों की घोर कमी है। इसी साल मार्च महीने में इंटरनेशनल वूमेन हॉकी टूर्नामेंट में भारत के खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, जिसे देखते हुए इंडियन हॉकी एसोसिएशन की तरफ से देश भर से अच्छे खिलाड़ियों को चयन कर एक बेहतर सैंकेड लाइनअप की टीम बनाने का निर्णय लिया गया है ताकि विपरीत परिस्थिति में भी हमारे सभी खिलाड़ी एक बराबर प्रदर्शन कर सके।

भोला सिंह ने बताया कि यही नहीं इस लीग में शामिल कुल 8 टीमों खिलाड़ियों में जो बेहतर प्रदर्शन करेगा उस खिलाड़ी को नेशनल हॉकी टीम के लिए चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल से 9 मई तक चलने वाले राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग में कुल 28 मैच खेले जाएंगे। प्रतिदिन 4 मैच का आयोजन होगा। 9 दिनों तक चलने वाले इस लीग मैच में 3 दिन मैच का आयोजन नहीं किया जाएगा। झारखंड हॉकी एसोसिएशन ने जानकारी देते हुए भोला सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल 1 मई, 3 मई, 4 मई, 6 मई, 7 मई और 9 मई को सुबह 7:00 से रात्रि के 10 बजे तक मैच का आयोजन किया जाएगा।

गौरतलब है कि झारखंड प्रतिभावान खिलाड़ियों का राज्य कहा जाता है। झारखंड के सिमडेगा, गुमला, रांची और हजारीबाग जैसे जिलों के सुदूर क्षेत्रों से कई ऐसे खिलाड़ी निकल कर सामने आए हैं जो झारखंड और पूरे देश का नाम रोशन कर चुके हैं। ये देखने वाली बात होगी कि 30 अप्रैल से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के बाद कितने खिलाड़ी चयनित होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच पाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static