चाईबासा में PLFI के नक्सलियों की गोलीबारी में महिला घायल, पैर में लगी गोली
Thursday, Jan 19, 2023-04:58 PM (IST)

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित अति उग्रवाद प्रभावित बंदगांव थाना क्षेत्र के करीका गांव में बीते मंगलवार रात हथियारबंद प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के नक्सलियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
PLFI के नक्सलियों की गोलीबारी में महिला घायल
पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल महिला को उपचार हेतु रिम्स, रांची भेजा गया है जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि हमले में पीएलएफआई के 10 से 15 नक्सली शामिल थे। घायल महिला का नाम करमी हासा पूर्ति बताया गया है। उसके पैर में गोली लगी है।