महिला ने मुखिया पर 7 वर्षों से यौन शोषण का लगाया आरोप, SP से लगाई न्याय की गुहार

Wednesday, May 29, 2024-12:12 PM (IST)

Garhwa: झारखंड के गढ़वा जिले के सदर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर पंचायत के मुखिया पर उसी पंचायत के एक महिला ने मुखिया पर 7 वर्षों से यौन शोषण का आरोप लगाया है।

महिला के द्वारा बताया गया है कि 2017 से ही प्रतापपुर मुखिया सफीक खान उर्फ भुट्टू खान द्वारा उसे शारीरिक शोषण और प्रताड़ित किया जा रहा था। पीड़ित महिला ने कहा कि हमारी शादी हुई थी, जिसके बाद मुखिया ने पति के साथ ससुराल वालों को गलत तरीके से ऑडियो वीडियो बनाकर हमारे रिश्ते को तुड़वाया गया, जिसके बाद महिला ने गढ़वा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने आत्महत्या करने की भी बात कही।

मामले में पीड़ित महिला और उसके पिता ने बताया कि मुखिया द्वारा लगातार धमकी दिया जा रहा है और मुखिया द्वारा थाना में आवेदन देने के लिए भी मना किया है। उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की बात मुखिया द्वारा कही गई है, जिससे उक्त महिला ने बताया की जान माल का भी खतरा बना हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static