क्या Ranchi Lok Sabha seat पर 2024 में BJP को मिलेगी जीत, Sanjay seth और Subodh sahai में फिर हो सकती है टक्कर

3/19/2024 4:24:20 PM

रांचीः झारखंड के 14 लोकसभा सीटों में से एक रांची राजनीतिक प्रतिष्ठा की लोकसभा सीट है, हालांकि साल 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड अलग राज्य बना। तब तक रांची भी बिहार का ही एक हिस्सा हुआ करता था। आजादी के बाद साल 1952 में हुए आम चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर अब्दुल इब्राहिम सांसद चुने गए थे।

PunjabKesari

1957 में इस सीट पर निर्दलीय मीनू मसानी को जीत मिली थी, हालांकि इसके बाद 1962, 1967 और 1971 में कांग्रेस के पीके घोष लगातार तीन बार सांसद चुने गए लेकिन आपातकाल के बाद 1977 में हुए चुनाव में इस सीट पर भारतीय लोक दल के रविंद्र वर्मा को जीत मिली।1980 और 1984 में इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिली और शिव प्रसाद साहू सांसद चुने गए लेकिन 1989 में इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा खत्म हो गया और जनता दल के टिकट पर सुबोध कांत सहाय संसद पहुंचे।

1991 में इस सीट पर पहली बार भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली और रामटहल चौधरी सांसद चुने गए। इसके बाद 1996, 1998 और 1999 तक लगातार रामटहल चौधरी सांसद रहे। 2004 में एक बार फिर कांग्रेस ने वापसी की और सुबोध कांत सहाय सांसद चुने गए। 2009 में भी यह सीट उनके हाथ में ही रही जबकि 2014 के मोदी लहर में यह सीट बीजेपी के खाते में गई और एक बार फिर से रामटहल चौधरी सांसद चुने गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से बीजेपी के संजय सेठ ने जीत हासिल की थी। रांची लोकसभा सीट के तहत 6 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें से रांची जिले की रांची, कांके, सिल्ली, खिजरी, हटिया और सरायकेला खरसावां की ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। एक नजर 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट संजय सेठ को जीत मिली थी। संजय सेठ को सात लाख छह हजार आठ सौ 28 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस के सुबोध कांत सहाय को चार लाख 23 हजार आठ सौ दो वोट मिले थे। वहीं निर्दलीय रामटहल चौधरी 29 हजार पांच सौ 97 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
अब एक नजर 2014 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो साल 2014 में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के रामटहल चौधरी को 4 लाख 48 हजार 729 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के सुबोध कांत सहाय 2 लाख 49 हजार 426 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं आजसू के सुदेश कुमार महतो 1 लाख 42 हजार 560 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2009 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
साल 2009 में हुए लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो कांग्रेस के सुबोध कांत सहाय ने 3 लाख 10 हजार 499 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं बीजेपी के रामटहल चौधरी 2 लाख 97 हजार 149 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि जेवीएम के अख्तर अंसारी को 31 हजार 567 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2004 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
साल 2004 में हुए लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो कांग्रेस के सुबोध कुमार सहाय ने 2 लाख 84 हजार 35 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के रामटहल चौधरी 2 लाख 68 हजार 614 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि निर्दलीय बंधु तिर्की को 52 हजार 380 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static