VIDEO: झारखंड RJD ने मांगी चतरा-पलामू दो लोकसभा सीट, INDIA गठबंधन के नेताओं से किया आग्रह

4/3/2024 4:19:15 PM

रांची: लोकसभा चुनाव को लेकर आरजेडी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव और मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने प्रेस वार्ता कर महागठबंधन के नेताओं से झारखंड आरजेडी के लिए दो लोकसभा सीट की मांग करते हुए कहा कि, आरजेडी चतरा और पलामू दोनों सीटों पर पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। साथ ही चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है। वहीं अपनी मजबूती और चुनावी तैयारियों का हवाला देते हुए झारखंड आरजेडी के नेताओं ने आरजेडी और महागठबंधन के आलाकमान से इन दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग करते हुए दोनों सीटों से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static