गिरिडीहः अज्ञात अपराधियों ने सब्जी तोड़कर लौट रही महिला पर हथियार से किया वार, मौके पर मौत

6/6/2022 1:21:21 PM

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मैग्जीनिया गांव में आज्ञात अपराधियों द्वारा एक महिला की निर्मम हत्या धारदार हथियार से किया, इतना ही नहीं अपराधियों ने महिला के शरीर में कई बार धारदार हथियार से वार किया जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है महिला अपने खेत में अपने पति के साथ सब्जी तोड़ने गयी थी सब्जी तोड़कर अपने पति को सब्जी देकर बाजार भेजने भेजने के बाद वह अकेले अपने घर को लौट रही थी। इसी बीच अपराधियों ने रास्ते में पड़ने वाले जंगल व सुनसान का फायदा उठाते हुए इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना की जानकारी महिला के परिजनों को मिली तो घटना स्थल पर पहुंच कर खून से लतपत महिला को गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतिका का नाम सरिता देवी पति गोबिंद वर्मा बताया जा रहा है।

इधर इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गिरिडीह गांडेय पथ के पांडेयडीह के पास सड़क जाम कर अपरधियों को अविलम्ब गिरफ्तार करने की मांग करने लगे, वहीं मौके पर पहुंची मुफ्फसिल पुलिस ने लोगो को शांत करवाते हुए भरोसा दिलाया की जो भी इस घटना को अंजाम दिया है, जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम करेगी तथा अपराधियों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा। तब जा कर जाम हटा। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतिका के परिजनों के लिखित आवेदन के बाद मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। वही इस घटना से मृतिका के परिजनो में गम का माहौल है तो पूरा गांव में मातम पसरा हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static