कोडरमाः राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 'लोको पायलट' की मौत

5/5/2024 8:27:36 AM

 

धनबादः झारखंड के कोडरमा जिले में शनिवार सुबह रेल पटरी पार करते समय एक 'लोको पायलट' के नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना धनबाद रेल मंडल के गझंडी स्टेशन के पास हुई। उसने बताया कि बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले पंकज कुमार सिंह (36) धनबाद के गोमो में तैनात थे। कोडरमा में रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि ड्यूटी खत्म होने के बाद सिंह पटरी पार कर रहे थे, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static