किसानों से खरीदे गए धान के मूल्य का भुगतान नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण: दीपक प्रकाश

6/14/2021 9:45:07 PM

रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने सोमवार को कहा कि राज्य के किसानों के धान के बकाये का भुगतान नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रकाश ने यहां कहा कि झारखंड राज्य में बीते वर्ष धान की अच्छी फसल होने से किसान काफी उत्साहित थे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निदेश पर नवम्बर 2020 में किसानों से धान क्रय का कार्य प्रारंभ हुआ। लेकिन एक सप्ताह बाद कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव के द्वारा जारी आदेश जिसमे गीले धान का कारण बताकर मुख्यमंत्री के आदेश को दरकिनार करते हुए धान खरीद पर अनावश्यक रोक लगाई गई जिससे किसानों को काफी परेशानी हुई।

भाजपा नेता ने कहा कि इस विषय को लेकर जब भाजपा प्रखण्ड मुख्यालयों में पूरे राज्य में धरना एवं प्रदर्शन किया तब पुन: धान का क्रय प्रारंभ हुआ। किसानों से पूरे धान भी नही क्रय किए गए, किसान अपने घरों में धान बोरी में भर के रखे रहे लेकिन सरकार ने पूरे धान नही खरीदे। किसानों के धान या तो सड़ गए या किसान बिचौलियों के हाथों में औने-पौने कीमतों में धान बेचने को मजबूर हुए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static