जमीन विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच झड़प, चाचा ने भतीजे की तलवार से काटकर की निर्मम हत्या

2/8/2022 7:48:26 PM

गिरिडीहः झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पलागंज के महादेवडीह में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में चाचा ने अपने भतीजे की तलवार से वार कर निर्मम हत्या कर दी। वहीं दो लोग इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मृतक महादेवडीह का रहने वाला राजेन्द्र सोनार है, इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना के सम्बंध में घायल संजय ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर यह घटना हुई है। बताया कि वे सभी घर में बैठे हुए थे। इसी दौरान उनके चाचा बजरंगी स्वर्णकार आदि अचानक तलवार लेकर घर मे घुसे ओर सबो पर हमला करना शुरू कर दिया।

बताया कि इस घटना में उनके पिता राजेन्द्र स्वर्णकार की मौत हो गयी जबकि दो भाई इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए है। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर मामले कि सूचना मिलने के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर मृतक के परिजनो से फर्द बयान लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static