शर्मनाक घटना! झारखंड के सरायकेला-खरसावां में नाबालिग लड़की के साथ 2 युवकों ने किया दुष्कर्म; दोनों गिरफ्तार

Tuesday, Sep 09, 2025-04:10 PM (IST)

Jharkhand Crime: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दलमा इलाके की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की घर का जरूरी समान लेने बाजार जा रही थी तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे जबरन पकड़ लिया और उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। 

वहीं पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों 24 वर्षीय खगेन और 31 वर्षीय हरिपद को पकड़ लिया गया। पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए। फिलहाल पीड़िता के बयान के आधार पर FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static