Bridal Mehndi Designs: 2025 में होने वाली है शादी तो दुल्हन अपने हाथों में रचाए ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, ससुराल वाले करेंगे तारीफ
Sunday, Nov 09, 2025-04:06 PM (IST)
Bridal Mehndi Designs: शादी का सीजन शुरू हो गया है। शादी में दुल्हन के हाथों में लगी खूबसूरत मेहंदी श्रृंगार में चार-चांद लगा देती है। सिर्फ दुल्हन ही नहीं घर की सभी महिलाएं अगर मेहंदी लगा लेती हैं तो उनके श्रृंगार में चार-चांद लग जाते हैं। अगर आपकी भी शादी होने वाली है तो आप यहां से शादी स्पेशल ब्राइडल मेहंदी के डिजाइन्स देख सकती हैं और ट्राई कर सकती हैं।

अगर आपको अपने हाथों पर लोटस वाली मेहंदी लगानी है तो आप इस तरह की मेहंदी के डिजाइन देख सकती हैं। इसे आप अपने फ्रंट हैंड और बैक हैंड दोनों पर रचा सकते हैं।

ये मेहंदी का डिजाइन काफी अलग है और इसे लगाने के बाद आपका ब्राइडल लुक और भी खूबसूरत लगेगा।

ऐसी फ्लोरल मेहंदी आपके हाथों में बहुत अच्छी लगेगी। ये गोरे-गोरे हाथों पर बड़ी प्यारी लगती है। हालांकि, इसे रचाने में समय जरूर लग सकता है।

अरेबिक और जालीदार मेहंदी का इन दिनों फैशन चल रहा है और दुल्हन के हाथ में ये डिजाइन सबसे ज्यादा खूबसूरत लगेंगे।

राजा- रानी वाली मेहंदी तो पिछले कई सालों से ट्रेंड में है। इस तरह की मेहंदी के डिजाइन आपको अपनी शादी में जरूर लगाने चाहिए।
नीचे और भी कुछ डिजाइन्स हैं:-






