झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी, पकड़े गए जेजेएमपी के 2 नक्सली; कई मामलों में थे वांछित

Tuesday, Aug 19, 2025-08:58 AM (IST)

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में प्रतिबंधित माओवादी समूह झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो सदस्यों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि नक्सलियों की पहचान आमिन अंसारी (30) और कृष्णा प्रसाद (30) के रूप में हुई है, जिन्हें क्रमश: नवागढ़ और नरेशगढ़ इलाकों में स्थित उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। लातेहार के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया, "लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को सूचना मिली कि दो माओवादी अपने घर आए हैं। सूचना के आधार पर एक टीम गठित की गई। टीम ने अंसारी के घर पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर प्रसाद को भी गिरफ्तार कर लिया गया।" उन्होंने बताया कि अंसारी दो मामलों में और प्रसाद एक मामले में वांछित था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static