जामताड़ा में 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार, ऑनलाइन ठगने की कर रहे थे कोशिश
Friday, Aug 15, 2025-11:47 AM (IST)

जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा जिले से बीते गुरुवार को लोगों को ऑनलाइन ठगने की कोशिश कर रहे 2 संदिग्ध साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने जिले के जसीडीह गांव के पास पलास जंगल से आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ने कथित तौर पर लोगों को यह दावा करके ठगा कि यदि उनके निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो क्रेडिट या डेबिट कार्ड ब्लॉक कर दिए जाएंगे और ऐसा करते हुए उन्होंने लोगों के बैंक खातों के बारे में गोपनीय जानकारी एकत्र की।
पुलिस ने उनके पास से नकदी, छह मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य सामान भी जब्त किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी मुख्य रूप से बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सक्रिय थे।