बरही में हुए रूपेश पांडे के हत्यारों को फांसी की मांग करते हुए दी गई श्रद्धांजलि, न्याय की लगाई गुहार

Sunday, Feb 13, 2022-06:05 PM (IST)

 

रांची: रूपेश के हत्यारों को फांसी दो, फांसी दो, झारखंड सरकार शर्म करो, शर्म करो। रूपेश के हत्यारों को फांसी देना होगा, देना होगा के नारों के साथ राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर रूपेश पांडे मामले में उसके सभी हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने को लेकर सनातनी और आम जनों ने एक श्रद्धांजलि मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।

बता दें कि रूपेश पांडे मामले में अब पूरे झारखंड सहित राजधानी रांची में जन आक्रोश की भावना लोगों में देखने को मिल रही है। आम जनों द्वारा श्रद्धांजलि के माध्यम से झारखंड सरकार से इस घटना के बाद मांग किया है कि एक नाबालिग 16 साल के लड़के को जो अपने मां- बाप के बुढ़ापे का एक मात्र सहारा था उसकी भीड़ द्वारा निर्मम हत्या कर दी जाती है, और 2 लोगो पर मामले में लीपापोती करने के लिए गिरफ्तारी की जाती है और बाकियों को सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

यहीं नहीं सरकार द्वारा इस घटना के बाद जिस तरह से पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी जाती है। इसलिए इस पूरे मामले को देखते हुए मृतक के परिजनों को उचित न्याय दिलाई जाए। और इस हत्या कांड में शामिल सारे लोगो को चिन्हित करते हुए सारे को फांसी की सजा दिलाई जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static