पलामू में दर्दनाक घटना: नदी में डूबने से युवक की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा; परिवार में मचा कोहराम
Tuesday, Aug 12, 2025-12:49 PM (IST)

Palamu News: झारखंड के पलामू से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नदी में नहाने के दौरान 30 वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गई। वहीं, मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र की है। मृतक शख्स की पहचान 30 वर्षीय कइल भुइयां के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कइल भुइयां घाट पर सोमवार को मछली खरीदने के लिए गया और इस दौरान वह नहाने के लिए नदी में उतर गया और गहरे पानी में चला गया। तभी ये दर्दनाक दुर्घटना घटित हो गई। बताया जा रहा है कि कइल भुइयां के चार बच्चे है। वहीं इस दर्दनाक हादसे से परिजन गहरे सदमे में है। परिवार में चीख-पुकार मच गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की खोजबीन शुरू कर दी।