झारखंड में ट्रिपल मर्डर: जमीन विवाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, पड़ोसी ने दिया घटना को अंजाम

Wednesday, Aug 06, 2025-06:47 PM (IST)

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले में बुधवार को जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के तीन बुजुर्गों को उनके 35 वर्षीय एक पड़ोसी ने कथित रूप से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया और स्वीकार किया कि उसने तीनों की लोहे की रॉड से पिटाई की थी। यह वारदात तालझारी थाना क्षेत्र के दुधकोल गांव में हुई। साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार सिंह ने बताया, ‘‘प्रथम दृष्टया, यह परिवार में जमीन विवाद का मामला लग रहा है। आरोपी की पहचान बज्जल हेम्ब्रोम के रूप में हुई है, जो मृतक का पड़ोसी और रिश्तेदार है।

हेम्ब्रोम ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के साथ ही दावा किया है कि उसने तीनों लोगों की हत्या की है। जांच के बाद, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।'' पुलिस अधीक्षक के अनुसार जिन लोगों की हत्या कर दी गयी, उनकी पहचान नथनियाल हांसदा (65), बड़की मुर्मू (62) और नोहा बेसरा (90) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल मंडल अस्पताल ले जाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static