VIDEO: ‘मूल PESA एक्ट में छेड़छाड़ कर आदिवासियों को ठगने का काम किया है’, Babulal Marandi ने Hemant Sarkar पर लगाया गंभीर आरोप
Saturday, Jan 10, 2026-05:52 PM (IST)
रांची: झारखंड में पेसा कानून को लेकर सियासत तेज हो गई है। बाबूलाल मरांडी ने पेसा कानून को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर फिर से हमला बोला है। मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार ने पेसा के मूल एक्ट से अलग नियमावली बनाकर आदिवासी समाज को ठगने का काम किया है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह नियमावली संविधान और उनीस सौ छयानबे के पेसा अधिनियम की मूल भावना के खिलाफ है। मरांडी ने कहा कि झारखंड में पैंतीस अलग-अलग जनजातियां निवास करती हैं और हर जनजाति की अपनी अलग रूढ़िवादी परंपरा, आस्था और धार्मिक प्रथाएं हैं।

