झारखंड विधानसभा में होली मिलन समारोह, हेमंत सोरेन और रबींद्रनाथ महतो ने खेली फूलों की होली

Saturday, Feb 28, 2026-10:50 AM (IST)

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बीते शुक्रवार को सदन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और सदन का माहौल उत्सवमय हो गया।

PunjabKesari

हेमंत सोरेन ने मंत्रियों और विधायकों के साथ खेली फूलों की होली
दरअसल, झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के बीच होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रियों और विधायकों के साथ फूलों की होली खेली। समारोह के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी और खुशियां साझा कीं। विधानसभा परिसर में सौहार्द, भाईचारे और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

PunjabKesari

"सभी के जीवन में खुशियों के रंग हमेशा बने रहें"
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के जीवन में खुशियों के रंग हमेशा बने रहें। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है और इसे मिल जुलकर खुशी के साथ मनाना चाहिए। बजट सत्र की कार्यवाही के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने सदन के माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static