रांची के अरगोड़ा निवासी जितेंद्र सिंह मुंबई में गिरफ्तार, लगा ये आरोप

Thursday, Feb 19, 2026-03:02 PM (IST)

Jharkhand News: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को डेटा चोरी और फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

जिले के अरगोड़ा थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र सिंह को मुंबई पुलिस ने डेटा चोरी और जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे मुंबई ले गई, जहां पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, गढ़वा निवासी जितेंद्र सिंह पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया है कि वह पंचायत सचिवालय से सरकारी डेटा चोरी करने में शामिल था।

आरोप है कि उसने एक फर्जी मोबाइल एप तैयार किया था, जिसके जरिए जाली आधार कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य सरकारी दस्तावेज बनाए जा रहे थे। जांच एजेंसियों का कहना है कि इस नेटवर्क के माध्यम से सरकारी रिकॉर्ड में छेड़छाड़ करने की कोशिश की जा रही थी। सूत्रों के अनुसार, आरोपी पहले भी धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी जमीन के कागजात तैयार कर जमीन कब्जाने जैसे मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल मुंबई पुलिस इस पूरे गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static