CM हेमंत ने वीर को दी श्रद्धांजलि, चंपई सोरेन से मुलाकात करने के दौरान भावुक नजर आए मुख्यमंत्री
Thursday, Feb 26, 2026-04:03 PM (IST)
Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को सरायकेला जिले के झीलिंगगोड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
दोनों नेता भावुक नजर आए
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झीलिंगगोड़ा स्थित चंपाई सोरेन के आवास पहुंचे। उन्होंने वीर सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने की बात कही। इस दौरान उन्होंने चंपाई सोरेन से पूरी घटना की जानकारी ली। बातचीत के समय दोनों नेता भावुक नजर आए। जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में वीर सोरेन की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ घूमने गए थे। इसी दौरान यह दुखद हादसा हुआ। घटना की खबर मिलते ही परिवार और समर्थकों में शोक फैल गया।
इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल
वीर सोरेन के असामयिक निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने भी दुख जताया है। कई दलों के नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। झीलिंगगोड़ा स्थित घर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा परिवार के प्रति संवेदना और समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

