"चंपई सोरेन से कोई नाराजगी नहीं", CM हेमंत ने कहा- BJP के लोग ऐसे मामलों को हवा दे रहे हैं

Saturday, Aug 24, 2024-05:27 PM (IST)

रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री चंपई सोरेन से उनकी कोई नाराजगी नहीं है। वर्षों पुराने रिश्तों में कटुता की कोई जगह नहीं होती है। ये बातें सीएम हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर कही।

दरअसल, सीएम हेमंत सोरेन पूर्व सांसद सुमन महतो की बेटी को श्रद्धांजलि देने जमशेदपुर पहुंचे थे। यहां सीएम हेमंत सोनारी स्थित आवास पहुंच मुख्यमंत्री सुमन महतो के परिवार से मिले। इसके बाद सीएम हेमंत सोरेन परिसदन पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि वह फिलहाल शोक में आए हैं और किसी राजनीतिक सवाल का जवाब देना मुनासिब नहीं। मंत्री चंपई सोरेन के बगावत पर पूछे गए सवाल को सीएम हेमंत टालते दिखे, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन से उनकी कोई नाराजगी नहीं है। उनकी नाराजगी से जुड़ा कोई मामला भी उनके (सीएम) संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि झामुमो एक परिवार की तरह है और जिला, प्रखंड या फिर पंचायत स्तर के कार्यकर्ता इस परिवार का सदस्य है। हम सभी सदस्यों व उनके परिजनों के बीच विपरीत परिस्थिति में खड़े रहते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सवाल जहां से आ रहे हैं। इसका जवाब वे ही बेहतर दे सकते हैं। पार्टी एकजुट है। भाजपा वाले ऐसे मामलों को हवा दे रहे हैं। जिस तरह लोकसभा चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी उसी तरह आगामी विधानसभा में भी उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ेगा। भाजपा के रांची आक्रोश मार्च के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा वाले उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। जनता का आक्रोश भाजपा के प्रति बढ़ता जा रहा है जिसे वे दूसरा रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी सह गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन भी आयी थीं। वहीं, रांची में आयोजित भाजपा की आक्रोश रैली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिनके खिलाफ पूरा देश खड़ा है, वहीं आज आक्रोश रैली निकाल रहे हैं। यह भाजपा का एजेंडा रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static