झारखंड की जनता, यहां की कला, संस्कृति Modi जी के दिलों में बसती है: बाबूलाल मरांडी
Monday, Sep 29, 2025-12:54 PM (IST)

रांची: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में झारखंड की आदिवासी परंपरागत बुनाई और परिधानों को ग्लोबल रैंप तक पहुंचाने वाले आशीष सत्यव्रत साहू के प्रयासों की सराहना की थी।
मरांडी ने कहा कि झारखंड की जनता, यहां की कला, संस्कृति मोदी जी के दिलों में बसती है। इसलिए वे खोज कर इसकी महानता, विशेषता को अपने संबोधन से दुनियां वक्र सामने उजागर करते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड सिर्फ खान खनिज के बल पर नहीं बल्कि अपनी कला, संस्कृति, रीति- रिवाज को बढ़ावा देकर आत्म निर्भर भारत, विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
मरांडी ने कहा कि स्वदेशी का संकल्प हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करेगा, आत्म निर्भरता को बढ़ाएगा और भारत को विश्व गुरु बनाएगा।उन्होंने राज्य की जनता से कहा कि उत्सव, त्योहार को आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़ें। स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देकर वोकल फॉर लोकल को की आवाज बुलंद करें। उन्होंने 2 अक्टूबर को गांधी, शास्त्री जयंती के अवसर पर विजयादशमी त्योहार में खादी वस्त्रों को शामिल करने का आह्वान किया।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में झारखंड की आदिवासी परंपरागत बुनाई और परिधानों को ग्लोबल रैंप तक पहुंचाने वाले आशीष सत्यव्रत साहू के प्रयासों की सराहना की। मोदी ने कहा कि खादी की तरह ही हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट क्षेत्र में भी जब परंपरा और नवाचार को जोड़ा जाता है, तो अछ्वुत सफलता मिलती है। मोदी ने इस तरह के उदाहरणों को प्रेरणादायक बताया जो देश के हुनर को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं। मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि झारखंड के सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने के साथ-साथ गांव-देहात में रोजगार के अवसर भी बढ़ा रही है।