'युग-युग जिओ मोदी जी' के नारों के साथ झारखंड भाजपा ने मनाया PM Modi का जन्मदिन, गरीबों के बीच वस्त्र, फल का किया वितरण
Thursday, Sep 18, 2025-10:57 AM (IST)

रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा ने बीते बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाते हुए सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया। झारखंड भाजपा ने युग युग जिओ मोदीजी के नारों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने और उनके स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की। मिठाइयां बांटी गई, रक्तदान किए गए, गरीबों के बीच वस्त्र, फल आदि का वितरण हुआ, स्वच्छता अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों, शहीदों, महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की गई, वृक्षारोपण किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चित्र प्रदर्शनी लगाई गई।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने चुटिया में, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने हरमू में, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में प्रतिमा की सफाई की, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा ने ओरमांझी और टाटीसिलवे में स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। प्रदेश कार्यालय में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के नेतृत्व में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। सरला बिरला विश्व विद्यालय में डॉ प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया। प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने ओरमांझी में सैकड़ों गरीब महिलाओं के बीच में वस्त्र का वितरण किया। प्रदेश कार्यालय में एवं रातु रोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चित्र प्रदर्शिनी लगाई गई जिसका उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, विधायक सीपी सिंह, गणेश मिश्र, बबन गुप्ता, वरुण साहू ने किया।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में शाम दीप जलाकर और लड्डू, खीर बांटकर प्रदेश के नेताओं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन के अवसर पर बधाई शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मोदी जी मां भारती के सच्चे सपूत हैं जिन्होंने चाहे मुख्यमंत्री के रूप में हों या पिछले 11 वर्षों से देश के प्रधानमंत्री के रूप में गांव, गरीब, किसान की सेवा की है। आज भारत का स्वाभिमान और सम्मान बढ़ा है। कहा कि भारत मोदी के तीसरे कार्यकाल में तीसरी आर्थिक शक्ति ही नहीं बन रहा बल्कि विकसित भारत का सपना भी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरा होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं शतायु होने की ईश्वर से प्रार्थना की।