रामगढ़ उपचुनाव को लेकर थमा प्रचार का शोर, कल सुबह 7 बजे से होगा मतदान, प्रशासन ने कसी कमर

2/26/2023 4:02:37 PM

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ में कल यानी 27 फरवरी को सुबह 7 बजे से मतदान होगा। इसके लिए प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। वहीं, इस उपचुनाव के मैदान में 18 उम्मीदवार अपनी किस्मत अजमाएंगे।

रामगढ़ में कल मतदान
बता दें कि मतदान सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। 2 मार्च को काउंटिंग की जाएगी। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के मतदान के लिए 2 हजार से अधिक मतदान कर्मी लगाए गए हैं। इनमें 2025 मतदान कर्मी, 69 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 63 माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गयी है। रामगढ़ जिले के चार प्रखंड के कुल 233 भवनों में 405 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। रामगढ़ प्रखंड में 118, दुलमी प्रखंड में 64, चितरपुर प्रखंड में 70 एवं गोला प्रखंड में 153 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं 55 सेक्टर व 10 क्लस्टर बनाए गए हैं।

शहर में धारा 144 लागू
उपचुनाव को लेकर 25 फरवरी की शाम 5 बजे से 27 फरवरी की शाम 5 बजे तक पूरे रामगढ़ जिले में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगायी गयी है। सही तरीके से चुनाव संपन्न हो जाए इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 405 मतदान केंद्रों में 244 मतदान केंद्र अति संवेदनशील, 114 संवेदनशील व 47 सामान्य मतदान केंद्र हैं। वहीं, मतदान के बाद मतपेटियों को रामगढ़ कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static