झारखंड राज्य में मौजूदा हालात बदलने के लिए संकल्पित होकर करे काम: सुदेश कुमार महतो

6/17/2024 12:18:52 PM

 

रांचीः आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि राज्य में मौजूदा राजनीतिक हालात बदलने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता संकल्पित होकर काम करें।

Image

सुदेश कुमार महतो ने रांची कांके रिंग रोड स्थित सुनैना बैंक्वेट हॉल में आयोजित केंद्रीय समिति की बैठक में कहा कि समय कम है और हमारी जिम्मेदारी बड़ी है। राज्य के विषय विचार और भावना की रक्षा करने की प्रतिबद्धता को मजबूती प्रदान करें। जनता के बीच अपनी मौजूदगी को रिश्ते में बदलना है। इस दौरान पार्टी की भावी रणनीतियों और कार्यक्रमों पर पार्टी पदाधिकारियों ने विस्तृत चर्चा की।

Image

आजसू अध्यक्ष ने कहा कि संघर्ष ही हमारी पहचान है। संघर्ष के बूते ही हम अपने संकल्पों को पूरे करेंगे। इस राज्य ने पिछले साढ़े चार साल में खोया बहुत कुछ है। उसे वापस लाना है। इसलिए एक-एक कार्यकर्ता ईमानदारी से काम करें। पार्टी के पदाधिकारियों से भी उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर वे हर वर्ग में पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों और तय कार्यक्रमों पर चर्चा की और कहा नेतृत्व तथा पार्टी के फैसले के साथ खड़े रहें। मेहनत का कोई दूसरा विकल्प नहीं। हम सभी को अपने राजनीतिक अनुभव को राज्य के हित में लगाना है।

Image

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static