कोरोना संक्रमितों के इलाज से इंकार करने वाले अस्पतालों का निबंधन होगा रद्द: स्वास्थ्य मंत्री

7/31/2020 12:36:57 PM

जमशेदपुरः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोरोना संक्रमितों का इलाज करने से मना करने वाले अस्पतालों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले अस्पतालों का निबंधन रद्द कर दिया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने जमशेदपुर स्थित परिसदन में जमशेदपुर के उपायुक्त सूरज कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक एम तमिल वाणन और कोल्हान के तीनों जिला (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां) के सिविल सर्जन के साथ बैठक में कहा कि दूसरे राज्यों के गंभीर संक्रमितों के झारखंड आने से राज्य अस्पताल में बेड की कमी के साथ ही मृत्यु दर भी बढ़ रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य के जो अस्पताल कोरोना के मरीज का इलाज करने से इन्कार करेंगे, उनका निबंधन रद्द कर दिया जाएगा।

वहीं बन्ना गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में कार्य करने वाले अनुबंध या फिर सरकारी डॉक्टर, सफाईकर्मी, नर्स या अन्य लोगों के प्रोत्साहन के लिए उन्हें आर्थिक लाभ देने पर विचार कर रही है। इसके अलावा कोरोना वारियर्स को आर्थिक लाभ दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में 3000 कोविड मरीजों के लिए अस्थायी अस्पताल बनेगा। वहीं, मेडिका अस्पताल को अभी बंद नहीं होने दिया जाएगा, कोरोना काल तक उसे कोविड19 अस्पताल बनाया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static