दीपक प्रकाश बोले- PM मोदी ने करोड़ों कार्यकर्ताओं में किया नई ऊर्जा का संचार

7/5/2020 12:30:28 PM

रांचीः झारखंड भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन ने करोड़ों कार्यकर्ताओं को समाज सेवा करने की नई प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान की है।

दीपक प्रकाश शनिवार को प्रदेश कार्यालय में सेवा ही संगठन कार्यक्रम की ऑनलाइन प्रस्तुति में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश से कोरोना काल में लॉकडाउन के बीच जो भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं ने गरीबों, प्रवासी मजदूरों श्रमिकों जरूरतमंदों की सेवा की वह अद्भुत है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड के हजारों कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की बाजी लगाकर भय के बीच भी गरीबों का भरोसा बनने का काम किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static