कांग्रेस, JMM वालों को विकास का क, ख, ग, घ भी मालूम नहीं... जमशेदपुर में बोले PM मोदी

5/19/2024 12:29:34 PM

 

जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के जमशेदपुर में कांग्रेस और झामुमो पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "क्या चुनाव में राष्ट्रीय सुरक्षा, युवाओं के लिए नए अवसरों, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बात होनी चाहिए या नहीं? लेकिन कांग्रेस, JMM वालों को इन सबसे कोई मतलब नहीं है। इन्हें विकास का क, ख, ग, घ भी मालूम नहीं है। इनका तरीका है झूठ बोलो, जोर से बोलो, बार-बार बोलो बस झूठ ही बोलो... इनके मुद्दे हैं- गरीब की संपत्ति का एक्सरे करना, उसे छीनना, मोदी को गाली देना, क्या इससे ज्यादा ये सोच ही नहीं सकते?"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमशेदपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "पूरी दुनिया जानती है कि देश की प्रगति के लिए उद्योग जरूरी है। जमशेदपुर का नाम ही जमशेद जी टाटा के नाम पर है लेकिन कांग्रेस पार्टी उद्योग करने वालों को देश का दुश्मन मानती है। उसके नेता खुलेआम कहते हैं कि जो कारोबारी हमें पैसा नहीं देते उनपर हम हमला करते हैं यानी कांग्रेस और JMM जैसे दलों को देश के उद्योंगो से मतलब नहीं है उन्हें अपने भ्रष्टाचार और वसूली से मतलब है।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static