दुमका में लड़की को जलाकर मारने की घटना पर बोले बन्ना गुप्ता- सरकार गंभीर है, दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

Monday, Aug 29, 2022-12:23 PM (IST)

रांचीः दुमका में एक युवक द्वारा लड़की को जलाकर मारने की घटना पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सरकार गंभीर है, दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। आज हमने 2 बार ज़िलाधिकारी से बात की है। स्पीडी ट्रायल करवाई जाएगी। किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि रोज-रोज घुट-घुट कर मरने से अच्छा है शेर की तरह मरना, कायर की तरह मरना सही नहीं है। इस लिए हम लड़ेंगे ना झुके हैं ना झुकेंगे। जनता ने जो बहुमत दिया है उसका पाई-पाई काम करके जनता को दिखाएंगे। हमारे पास 50 से ज्यादा विधायक हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static