नौकरी का झांसा देकर अधेड़ ने महिला से दुष्कर्म करने का किया प्रयास, विरोध करने पर मार दिया चाकू, फिर...
Friday, Apr 25, 2025-03:04 PM (IST)

Deoghar News: झारखंड के देवघर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के पसिया गांव का है। बताया जा रहा है कि अधेड़ उम्र के शख्स ने महिला को नौकरी का लालच देकर अपने घर बुलाया। महिला जब उसके घर पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में आरोपी के पेट में भी चाकू लग गया।
महिला ने बाथरूम में खुद को बंद कर पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल आरोपी और महिला को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।