कई दिनों से शादी की तैयारियां कर रही थी बहन... बेटे ने पापा को किया फोन, पिता के आने से पहले ही उजड़ गया परिवार

2/1/2023 1:13:19 PM

धनबाद: झारखंड में धनबाद के जोड़ा फाटक स्थित दस मंजिला आशीर्वाद ट्विन टावर में बीती रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जिसमें से 10 महिलाएं, 3 बच्चे और 1 बुजुर्ग शामिल हैं। हादसे में घायल 35 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में शव इतने झुलस गए हैं कि एक-दूसरे से चिपके हुए हैं, जिससे शव की पहचान नहीं हो पा रही है।

गैस सिलेंडर फटने से भड़की आग
बता दें कि बीते मंगलवार की शाम को फ्लैट में महिला पूजा के दौरान दीया प्रज्वलित किया था। एक बच्चे ने दीया नीचे गिरा दिया, जिससे नीचे बिछे कारपेट में आग लग गई। जब तक महिला आग बुझाती, वहां से आग की लपटें निकलने लगी। महिला बच्चे को लेकर निकल गई। इसके बाद आग गैस सिलेंडर तक पहुंच गई, जिससे गैस सिलेंडर फट गया। वहीं, हादसे में दुल्हन की बहन और उसके बेटे की भी मौत हो गई है।

कई दिनों से उत्साह में थी दुल्हन की बहन 
इस मामले में दुल्हन की बहन के पति ने बताया कि रोज की तरह वे अपनी नौकरी पर थे। अचानक शाम के 6.30 बजे फोन बजा। फोन रिसीव किया, तो दूसरी तरफ बेटे की आवाज थी, पापा बिल्डिंग में आग लग गई है। पिता भागे-भागे धनबाद पहुंचे तब तक पत्नी और बच्चे की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि इस शादी में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी और बेटे को भेजा था। काम में व्यस्त होने की वजह से वह नहीं आ सके थे। पिंटू बताते हैं कि वह रिश्ते में सुबोध के दामाद लगते हैं। इस शादी को लेकर पत्नी कई दिनों से उत्साह में थी। मेरी छुट्टी नहीं थी तो मैंने अपने बच्चे और पत्नी को भेज दिया। पत्नी लंबे समय से शादी की तैयारी कर रही थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static