अब तक 20 बार रक्तदान कर चुका है शुभम प्रसाद, बोला- ब्लड डोनेशन में शतक पूरा करने की है इच्छा

3/3/2024 5:13:43 PM

Palamu: रक्तदान से अनजान लोगों की जान बचती है। साथ ही, रक्तदाता भी संभावित बीमारियों के जोखिम से सुरक्षित होते हैं। वहीं, झारखंड के पलामू के रहने वाला एक युवक 28 की उम्र में 20 बार रक्तदान कर चुका है।

शुभम प्रसाद नामक युवक ने बताया कि उसने रक्तदान की शुरुआत कॉलेज लाइफ में की थी। जब वह वर्ष 2014 में कॉलेज में थे। तब ब्लड डोनेशन कैंप लगा था। कैंप के लोगों द्वारा समझाने पर उन्होंने पहली बार रक्तदान किया। शुभम प्रसाद ने बताया कि इससे उनके शरीर पर कोई नुकसान नहीं हुआ, बल्कि वो और स्वस्थ महसूस करने लगे। अब शुभम प्रसाद ने ब्लड डोनेशन में शतक पूरा करने की इच्छा जताई है। शुभम प्रसाद का कहना है कि वर्ष 2019 से वो साल में 3 से 4 बार ब्लड डोनेट करने लगे हैं। इससे उन्हें पूरी तरह एनर्जेटिक महसूस होता है।

शुभम प्रसाद मेदिनीनगर बस स्टैंड के समीप कपड़े की दुकान वेस्टन वर्ल्ड चलाते हैं। वे बताते हैं कि समाज की सेवा के लिए कोरोना काल में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ समाज की सेवा के लिए एक संस्था आरंभ फाउंडेशन की शुरुआत की। इसका उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना था। इसमें अब तक 25 लोग जुड़कर लोगों को ब्लड डोनेट करने के लिए भी जागरूक कर रहे है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static