Show Off करना पड़ा भारी! सोशल मीडिया पर 3 युवकों ने देसी कट्टा के साथ डाली Photo, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wednesday, Jul 09, 2025-04:47 PM (IST)

Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर में सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शित करने के आरोप में बीते मंगलवार को 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बचन देव कुजूर ने बताया कि हथियारों के साथ तीनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के तुरंत बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के लिए एक टीम गठित की गई। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों को ओलिडीह इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान उनसे मिली जानकारी के आधार पर, फोटो में दिखाए गए दो देशी पिस्तौल बरामद कर लिये गए।''

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान ऋतेश सिंह, अशोक गुप्ता और राज कुमार मुखिया उर्फ ​​राज बच्चा के रूप में हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static