सरायकेलाः पेट्रोल पंप पर काम करने वाले 2 युवकों को सांप ने काटा, मौत

7/25/2020 3:26:44 PM

सरायकेलाः झारखंड में सरायकेला- खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र में सर्पदंश से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बुरुडीह में एक पेट्रोल पंप पर सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। इस सिलसिले में पांच कारीगर आए हुए थे। रोज की तरह गुरुवार देर रात सभी खाना खाकर जमीन पर सो गए। देर रात सांप ने शंभू सिंह (40) और राकेश राय (35) को काट लिया।

सूत्रों ने बताया कि दोनों कारीगर सुबह जब देर तक नहीं जगे तो उनके साथियों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया तो वे अचेत मिले। पंप मालिक के सहयोग से उन्हें सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक बिहार के सिवान जिले के बलडीहा गांव के रहने वाले थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static