Jharkhand News: शहीद पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए अलग से खुलेंगे स्कूल, मिलेगी मुफ्त शिक्षा; CM हेमंत ने की घोषणा
Thursday, Oct 09, 2025-09:25 AM (IST)

Jharkhand CM Hemant Soren News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की कि उनकी सरकार ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए निःशुल्क स्कूल खोलने की योजना बना रही है। सोरेन ने कहा कि इस उद्देश्य के लिए रांची के धुर्वा स्थित झारखंड जगुआर परिसर में चार एकड़ का भूखंड चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा, "शिक्षा विभाग और झारखंड पुलिस के बीच स्कूल खोलने की रूपरेखा पर काम चल रहा है। यह स्कूल सर्वश्रेष्ठ निजी स्कूलों के समकक्ष होगा और ड्यूटी पर शहीद हुए झारखंड के पुलिस कर्मियों के बच्चों को मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा। स्कूल का संचालन पुलिस विभाग द्वारा किया जाएगा।"
नक्सली मुठभेड़ में हुए शहीद, परिवार को CM हेमंत ने सौंपे 1.10 करोड़ के चैक
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को पलामू में माओवाद विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए दो पुलिस कांस्टेबल सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता के परिवारों को 1.10 करोड़ रुपये के चेक सौंपे। यह अत्याधुनिक अस्पताल पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा।" सोरेन ने मृत पुलिस कर्मियों के परिजनों से भी बात की और उनका हालचाल पूछा। एक अधिकारी ने बताया कि चूंकि दोनों मृतक कांस्टेबल की पत्नियां स्नातक हैं, इसलिए सरकार उन्हें नियमों के अनुसार लिपिक की नौकरी देगी।
झारखंड में पुलिस कर्मियों के लिए विशेष रूप बनेगा अस्पताल
मुख्यमंत्री हेमंत ने यह भी कहा कि राज्य सरकार झारखंड के पुलिस कर्मियों के लिए विशेष रूप से एक अस्पताल की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, "अस्पताल के निर्माण के लिए जल्द ही एक व्यापक कार्य योजना तैयार की जाएगी। यह अस्पताल रांची के होटवार स्थित जेएपी 10 परिसर में बनेगा। यह अत्याधुनिक अस्पताल पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा।"
डीजीपी अनुराग ठाकुर ने बताया कि उन्हें दिए जाने वाले मानदेय के अलावा, परिवारों को चरमपंथियों के खिलाफ अभियानों में मारे गए कर्मियों के लिए प्रावधानों के अनुसार लगभग दो करोड़ रुपये भी मिलेंगे।