Jharkhand Aaj ka Mausam: झारखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी, इन 5 जिलों के लिए Orange Alert जारी

Saturday, Oct 04, 2025-08:53 AM (IST)

Jharkhand Aaj ka Mausam: भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के पांच जिलों- गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा और हजारीबाग- में भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। 

इन जिलों के लिए Orange Alert जारी 

मौसम विभाग ने बताया कि गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा और हजारीबाग जिलों के लिए चार अक्टूबर तक 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है। कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची और लोहरदगा के लिए चार अक्टूबर तक 'येलो' अलर्ट भी जारी किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, "छह अक्टूबर को कई जगहों पर हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।  आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, "पांच अक्टूबर को गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और पाकुड़ जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका है।" छह अक्टूबर को गोड्डा, साहिबगंज, दुमका और पाकुड़ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 

आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है। राज्य में एक अक्टूबर से शुरू हुई मानसून की वापसी के बाद की अवधि में तीन अक्टूबर तक 11.7 मिलीमीटर सामान्य बारिश के मुकाबले 46 मिमी तक बारिश हुई है। पिछले 24 घंटों में जामताड़ा जिले के करमाटांड में सबसे अधिक 73.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में भारी बारिश हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static