बेटियों के सशक्तिकरण में सहायक बन रही सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

Wednesday, Jul 19, 2023-01:01 PM (IST)

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्तं सोरेन द्वारा अक्तूबर 2022 में गिरिडीह में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में राज्य की बेटियों के लिए शुरू की गई सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना बेटियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रही है।

योजना को लेकर संवेदनशील मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2022-23 में 07 लाख 29 हजार 632 किशोरियों को योजना से आच्छादित करने में सफलता मिली है। इनमें आठवीं से 12वीं तक की 691770 और 18 से 19 वर्ष की 37862 किशोरियां शामिल हैं। किशोरियों को योजना के तहत 405.7 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में नौ लाख बेटियों को योजना से जोड़ा जाना है।

योजना से सर्वाधिक गिरिडीह की 59024 किशोरियों जुड़ी हैं। इसके बाद रांची की 50954, पलामू की 50814, बोकारो की 41650, पूर्वी सिंहभूम की 41468, हजारीबाग की 40130 और धनबाद की 36870 किशोरियां योजना का लाभ लेने में आगे रहीं। विनय जारी वार्ता नननन


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static